Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 14 April 2025
webdunia

साथियान और मनिका बत्रा डब्ल्यूटीटी कंटेंडर दोहा के फाइनल में पहुंचे, शरत कमल पहुंचे सेमीफाइनल में

Advertiesment
हमें फॉलो करें Manika Batra
, गुरुवार, 24 मार्च 2022 (15:30 IST)
दोहा: भारत के अनुभवी अचंत शरत कमल ने बुधवार को डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टेबल टेनिस टूर्नामेंट दोहा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विश्व रैंकिंग में 41वें स्थान पर काबिज शरत ने क्रोएशिया के टोमिस्लाव पुकार को 11 . 8, 11 .7, 11 . 4 से मात दी। जी साथियान के पहले दौर में बाहर होने के बाद शरत टूर्नामेंट में पुरूष एकल में अकेले भारतीय बचे हैं।
webdunia

सेमीफाइनल में उनका सामना चीन के युआन लिसेन से होगा जो रैंकिंग में 264वें स्थान पर है। उन्होंने ही सोमवार को साथियान को हराया था।

साथियान और मनिका बत्रा मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में पहुंच गए। उन्होंने हांगकांग के वोंग चुन तिंग और दू होइ केन की जोड़ी को 3 . 2 से हराया। अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त ताइपै के चेंग आई चिंग और लिन युन जू से होगा।
webdunia

महिला एकल में मनिका मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में चीन की फान सिकि से 7 . 11, 5 . 11, 6 . 11 से हारकर बाहर हो गई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महेंद्र सिंह धोनी नहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे सर जड़ेजा