विश्व कप में भारत की इलावेनिल वलारिवान ने लगाया सोने पर निशाना

Webdunia
गुरुवार, 29 अगस्त 2019 (12:05 IST)
रियो दि जिनेरियो। भारतीय युवा निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान ने विश्व कप महिला निशानेबाजी की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। इलावेनिल ने अपनी प्रतिद्वंद्वी ब्रिटेन की सियोनाद मैकिन्तोश को फाइनल में पछाड़कर यह पदक हासिल किया, जबकि भारत की ही अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला इस बार कोई पदक अपने नाम नहीं कर सकीं।

खबरों के मुताबिक, विश्व कप महिला निशानेबाजी में भारतीय युवा निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है। सीनियर निशानेबाजी विश्व कप में इलावेनिल वलारिवान का यह पहला स्वर्ण पदक है।

स्पर्धा में इलावेनिल ने अपनी प्रतिद्वंद्वी ब्रिटेन की सियोनाद मैकिन्तोश (250.6 अंक) को पछाड़कर फाइनल में 251.7 अंक हासिल कर स्‍वर्ण पदक जीता, जबकि मैकिन्तोश को रजत और चीनी ताइपे की यिंग शिन लिन को कांस्य पदक मिला।

विश्व कप निशानेबाजी स्‍पर्धा में विश्व की शीर्ष निशानेबाज अपूर्वी चंदेला फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं, जबकि अंजुम मोदगिल ने फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफिकेशन में पांचवां स्थान हासिल किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख