भारतीय महिला फुटबॉल टीम को चिली से मिली 0-3 से हार

Webdunia
सोमवार, 29 नवंबर 2021 (19:08 IST)
मनौस: भारतीय महिला फुटबॉल टीम यहां ब्राजील के मनौस में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में चिली से 0-3 से हार गई। टूर्नामेंट में यह उसकी लगातार दूसरी हार है।

मैच में हालांकि भारतीय टीम ने कड़ी चुनौती पेश की। चिली ने शुरुआती बढ़त हासिल करने के लिए 12वें मिनट में गोल का मौका दिया, लेकिन भारतीय गोलकीपर एम लिंथोइंगंबी देवी ने शानदार बचाव करते हुए गोल होने से रोका। इसके बाद हालांकि स्ट्राइकर मारिया उरुतिया ने 14वें मिनट में गोल दाग कर टीम काे 1-0 की बढ़त दिलाई। इस गोल के साथ चिली ने खेल पर नियंत्रण बनाया और इसे अंत तक बरकरार रखा।

पहले हाफ में दूसरा गोल नहीं हुआ और चिली के पास 1-0 की बढ़त रही। भारतीय गोलकीपर लिंथोइंगंबी देवी के अच्छा बचाव करते हुए चिली के हर एक प्रयास को विफल किया। दूसरे हाफ में भारतीय टीम काफी आक्रामक और खतरनाक दिखी।

परिणामस्वरूप 66वें मिनट में भारत ने मनीषा और सब्सीट्यूट खिलाड़ी डेंगमेई ग्रेस की मदद से गोल का मौका बनाया, जिसे चिली की गोलकीपर क्रिस्टियनी एंडलर ने विफल कर दिया। कुछ मिनट बाद भारत को फाउल के जरिए गोल दागने का मौका मिला, जिसे मनीषा ने खेला, लेकिन 30 वर्षीय एंडलर ने इसे भी रोक दिया। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम अब अपना आखिरी मैच गुरुवार को वैनेजुएला के खिलाफ खेलेगी।
(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख