भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्पेन के साथ खेला ड्रॉ

Webdunia
सोमवार, 28 जनवरी 2019 (22:50 IST)
मर्सिया (स्पेन)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने स्पेन दौरे के दूसरे मैच में मेजबान स्पेन से 1-1 से ड्रॉ खेला। भारतीय टीम ने स्पेन से पहला मैच 2-3 से गंवाया था। भारत की तरफ से रविवार के इस मैच में गुरजीत कौर ने 43वें मिनट में गोल किया जबकि स्पेन की मारिया टोस्ट ने 49वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल दागा।
 
 
शनिवार को अपने शुरुआती मैच में स्पेन के हाथों 2-3 से हारने के बाद भारतीय टीम ने यहां हाईवोल्टेज मैच में उत्साही प्रदर्शन किया। जहां पहला क्वार्टर बिना किसी गोल के समाप्त हुआ वहीं दूसरे क्वार्टर में भारत ने पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन स्पेन की गोलकीपर ने इसे बचा लिया।
 
भारत ने तीसरे क्वार्टर में अपनी लय बनाए रखते हुए 43वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिस पर गुरजीत कौर ने गोल दाग दिया। भारत की स्पेन पर 1-0 से बढ़त ज्यादा देर नहीं टिक सकी। स्पेन की मारिया टोस्ट ने 49वें मिनट में शानदार मैदानी गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद खेल खत्म होने के पहले दोनों टीमों की ओर से कई बार गोल करने की कोशिश नाकाम हो गई और दूसरा मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख