Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय महिलाओं ने बेल्जियम की पुरुष हॉकी टीम को हराया

हमें फॉलो करें भारतीय महिलाओं ने बेल्जियम की पुरुष हॉकी टीम को हराया
, मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (21:09 IST)
एंटवर्प (बेल्जियम)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने यूरोप दौरे का अंत यहां बेल्जियम की जूनियर पुरुष टीम को बेहद रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराकर विजयी अंदाज़ में किया है।
       
भारतीय महिला टीम पहली बार बेल्जियम की जूनियर पुरुष टीम के साथ खेलने उतरी थी और उसकी यूरोप दौरे में यह पहली जीत भी है। महिलाओं में गुरजीत कौर ने सातवें और 11वें तथा कप्तान रानी ने 13वें और 33वें मिनट में गोल किए। 
        
महिलाओं ने मैच में आक्रामक शुरुआत की और सातवें ही मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल कर लिया जिस पर ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने गोल कर बढ़त दिलाई। डिफेंडर गुरजीत ने फिर कुछ मिनट बाद ही भारत के स्कोर को अपने दूसरे गोल से 2-0 कर दिया। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जापान ओपन के क्वालिफिकेशन में हारे कश्यप