IOA अध्यक्ष को राष्ट्रीय खेल इस साल के आखिर में होने की उम्मीद

Webdunia
मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (22:22 IST)
नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने उम्मीद जताई है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण मौजूदा हालात के बावजूद 36वें राष्ट्रीय खेल 20 अक्टूबर से 4 नवंबर तक गोवा में होंगे।
 
बत्रा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रीय खेल टोक्यो ओलंपिक की तैयारी में जुटे खिलाड़ियों के लिए उपयुक्त मंच साबित होगा। टोक्यो ओलंपिक 2020 कोरोना वायरस के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। 
 
बत्रा ने आईओए के न्यूजलेटर में लिखा, ‘गोवा में 36वें राष्ट्रीय खेलों का लांच समारोह 31 जनवरी 2020 को हुआ था। मुझे उम्मीद है कि खेल 20 अक्टूबर से 4 नवंबर तक जरूर होंगे।
 
इससे टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को देश में अच्छी प्रतिस्पर्धा का मौका मिलेगा। 
 
’उन्होंने कहा, ‘जैसा कि सभी को पता है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में अभूतपूर्व परिस्थिति है। 
 
यह कठिन समय है लेकिन हम सभी को साहस और अनुशासन बनाए रखना है।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख