इटली के विश्व कप विजेता पूर्व फुटबॉल कप्तान रॉसी का निधन

Webdunia
गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (17:31 IST)
रोम। फुटबॉल विश्व कप 1982 में इटली को चैंपियन बनाने वाले कप्तान पाओलो रॉसी का निधन हो गया। वह 64 साल के थे। खिलाड़ी के बाद वह अपने देश में कमेंटेटर के तौर पर भी सक्रिय थे। वह सरकारी प्रसारणकर्ता आरएआई (रेडियो टेलीविजन इटैलिया) से जुड़े थे, जिसने गुरुवार को बताया कि उनका निधन एक लाइलाज बीमारी के कारण हुआ। 
 
आरएआई और अन्य मीडिया संस्थानों ने उनकी पत्नी फेडरिका कैपेल्लेटी के इंस्टाग्राम पोस्ट का हवाला दिया। फेडरिका ने रॉसी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘हमेशा इटली के लिए’। 
 
उन्होंने सट्टेबाजी के मामाले में निलंबन से 1980 वापसी के बाद दमदार प्रदर्शन किया और 1982 में अपनी टीम को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। टीम का नेतृत्व करने के साथ उन्होंने स्पेन में हुए इस विश्व कप में छह गोल दागे। इसमें ब्राजील के खिलाफ 3-2 की जीत में उन्होंने हैट्रिक लगाई थी। 
 
उन्होंने वेस्ट जर्मनी के खिलाफ फाइनल मैच का पहला गोल किया था। इटली ने इस मैच को 3-1 से अपने नाम कर विश्व कप का खिताब उठाया था। वह 1982 में फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख