सब्जी बेचने वाली राष्ट्रीय तीरंदाज को झारखंड सरकार ने दिए 20,000 रुपए

Webdunia
बुधवार, 3 जून 2020 (19:14 IST)
रांची। आर्थिक तंगी के कारण सब्जी बेचने को मजबूर राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज सोनू खातून को झारखंड सरकार ने बुधवार को 20,000 रुपए का चेक सौंपा। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धनबाद के उपायुक्त को सोनू खातून को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह पीड़ादायक है कि सोनू अपने परिवार के भरण पोषण के लिए सब्जी बेचने को विवश है।’ प्रवक्ता ने बताया कि कि यह तीरंदाज धनुष टूट जाने के कारण खेल में सक्रिय रूप से भाग नहीं पाई और उन्हें सब्जी बेचकर जीविकोपार्जन करना पड़ा। 
 
उन्होंने कहा, ‘इस तीरंदाज को सहायता स्वरूप बीस हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। भविष्य में भी इन्हें जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।’ धनबाद जिला तीरंदाजी संघ के जुबेर आलम ने बताया कि 18 वर्षीय सोनू ने 2011 में राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में कांस्य पदक जीता था। तीन बहनों में सबसे बड़ी सोनू के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख