ज्वाला गुट्टा साई संचालन संस्था की सदस्य नियुक्त की गई

Webdunia
गुरुवार, 16 मार्च 2017 (18:33 IST)
नई दिल्ली। भारत की युगल विशेषज्ञ बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की संचालन संस्था का सदस्य नियुक्त किया गया।

 
14 बार की राष्ट्रीय चैंपियन ने कहा कि मैं साई संचालन संस्था की सदस्य नियुक्त किए जाने से काफी रोमांचित हूं। मुझे 2 दिन पहले फोन आया था, तब मुझे उन्होंने इसके बारे में सूचित किया। मैं हमेशा ही खेलों के लिए कुछ करना चाहती थी। यह खेलों की बेहतरी और विकास के लिए है और मैं इसके लिए तैयार हूं। 
 
साई सचिव एसएस छाबड़ा ने ज्वाला को लिखे पत्र में कहा कि आपको सूचित करके खुशी हो रही है कि आपको साई की संचालन संस्था का सदस्य नियुक्त किया जा रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि आप संचालन संस्थान की बैठकों में शिरकत करने के लिए समय निकाल पाएंगी। 2 बार की ओलंपियन ज्वाला 2011 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। 
 
उन्होंने कहा कि पहली बैठक नई दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 28 मार्च को होगी और मैं इसमें शिरकत करने के लिए तैयार हूं। मुझे अभी अपनी जिम्मेदारियों के बारे में ज्यादा नहीं पता लेकिन मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करूंगी। ज्वाला 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन है और वे 2014 ग्लास्गो खेलों में महिला युगल में रजत पदक भी जीत चुकी हैं। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख