बैडमिंटन स्टार किदाम्बी श्रीकांत बने डिप्टी कलेक्टर

Webdunia
गुरुवार, 29 मार्च 2018 (23:18 IST)
अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भारतीय बैडमिंटन स्टार किदाम्बी श्रीकांत को राज्य प्रशासन में डिप्टी कलेक्टर नियुक्त कर दिया है। श्रीकांत ने राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद के साथ मुख्यमंत्री से गुरुवार को यहां सचिवालय में मुलाकात की।


मुख्यमंत्री ने श्रीकांत को पद्मश्री सम्मान मिलने पर बधाई दी और राज्य में उन्हें डिप्टी कलेक्टर नियुक्त करने के आदेश की प्रति सौंपी। राज्य मंत्रिमंडल ने श्रीकांत को डिप्टी कलेक्टर के रूप में नियुक्त करने को पहले ही अपनी मंजूरी दे दी थी।

उल्लेखनीय है कि ओलम्पिक रजत विजेता पीवी सिंधू को भी राज्य सरकार ने डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख