स्पेनिश ग्रां प्री में निर्णायक बनेंगे दंगल कोच कृपाशंकर बिश्नोई

Webdunia
बुधवार, 3 जुलाई 2019 (00:57 IST)
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) ने अर्जुन अवॉर्डी दंगल कोच कृपाशंकर बिश्नोई को स्पेन में आयोजित रेफरी कोर्स स्तर 2 के लिए चुन लिया है और साथ ही उन्हें 4 से 7 जुलाई तक स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित स्पेनिश ग्रां प्री अंतराष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट के लिए रेफरी भी नियुक्त किया है। 
           
कृपाशंकर ने इससे पहले टाइप वन और केटेगरी थर्ड का कोर्स वर्ष 2016 जर्मनी के डोर्टमंड शहर में आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण किया था।कृपाशंकर स्पेन में अपने रेफरी स्तर को बढ़ाने और अपग्रेड होने के लिए परीक्षा देंगे।

स्पेन में आयोजित परीक्षा के लिए भारत से एकमात्र रेफरी कृपाशंकर बिश्नोई का नाम भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग को भेजा है।
         
कृपाशंकर ने कहा कि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने रेफरी के लिए एक प्रशिक्षण और शिक्षा प्रणाली विकसित की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रेफरी मानकों में सुधार जारी रहे और खेल के नियम लागू होते हैं। कृपाशंकर अंतर्राष्ट्रीय रेफरी कोर्स उत्तीर्ण करने वाले मध्यप्रदेश के पहले और एकमात्र रेफरी हैं।
 
कृपाशंकर की इस उपलब्धि पर रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) के प्रेमचंद लोहचब और भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह, मध्यप्रदेश अमेच्योर कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव, एन आई एस कोच वेद प्रकाश जावला, सहदेव सिंह बालियान, कृष्ण पहलवान, वीरेंद्र निचित, भारत केसरी पहलवान जगदीश कालीरमण, भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर, मेहरबान नेगी, जेपी सिंह ने बधाई दी।
 
स्पेनिश ग्रां प्री टूर्नामेंट में दुनिया के शीर्ष पहलवान भाग लेंगे। भारतीय कुश्ती संघ सिर्फ अपनी 12 सदस्य महिला कुश्ती टीम को ही टूर्नामेंट में उतरेगा। भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश भी भारतीय कुश्ती टीम का हिस्सा है। 
 
पिछले वर्ष इस टूर्नामेंट में दुनिया के शीर्ष पहलवानों को हराकर विनेश ने स्वर्ण पदक जीता था। यह स्वर्ण पदक विनेश ने महिलाओं के फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग में  जीता था । इस बार विनेश 53 किलो वजन वर्ग में भाग लेंगी। 
 
भारतीय महिला टीम  इस प्रकार है : सीमा 50 किलोग्राम, विदेश 53 किलोग्राम, पूजा ढांडा 57 किलोग्राम, मंजू कुमारी 59 किलोग्राम, साक्षी मलिक 62 किलोग्राम, दिव्या काकरान 68 किलोग्राम, किरण बिश्नोई 76 किलोग्राम। टीम के साथ कोच कुलदीप मलिक, रणधीर सिंह तथा फिजियो धीरेंद्र प्रताप सिंह और रेफरी कृपाशंकर बिश्नोई शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख