Hanuman Chalisa

पेस ने न्यूपोर्ट बीच में 25वां चैलेंजर युगल खिताब जीता

Webdunia
रविवार, 28 जनवरी 2018 (18:15 IST)
नई दिल्ली। भारत के अनुभवी टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने अपने जोड़ीदार जेम्स सेरेटानी के साथ मिलकर न्यूपोर्ट बीच टूर्नामेंट के फाइनल में डेनिस कुडला और ट्रीट हुए की जोड़ी को हराकर 25वां एटीपी चैलेंजर स्तर का युगल खिताब अपने नाम किया।
 
 
भारत और अमेरिका की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 1,50,000 डॉलर इनामी राशि के हार्डकोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल में अमेरिकी-फिलीपींस की जोड़ी को 6-4, 7-5 से पराजित किया। दुनिया के 61वें नंबर के खिलाड़ी पेस ने इस जीत से 125 अहम अंक अपने नाम किए, और वे रैंकिंग में ऊपर कदम बढ़ाने की कोशिश में हैं।

उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में 90 अंक हासिल किए थे, जहां वे हमवतन खिलाड़ी पूरव राजा के साथ तीसरे दौर में बाहर हो गए थे।
 
जब सोमवार को नई रैंकिंग जारी होगी तो पेस के शीर्ष 50 में पहुंचने की संभावना है। पेस चैलेंजर टूर में 11 एकल खिताब के विजेता हैं। उन्होंने 2017 सत्र का समापन राजा के साथ मिलकर 2 ट्रॉफी जीतकर किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख