बार्सिलोना के पूर्व कोच लुई एनरिक बने स्पेन फुटबॉल के नए कोच

Webdunia
सोमवार, 9 जुलाई 2018 (19:49 IST)
मैड्रिड। बार्सिलोना के पूर्व कोच लुई एनरिक को सोमवार को स्पेन का नया कोच नियुक्त किया गया। वे जुलेन लोपेटेगुई की जगह लेंगे जिन्हें विश्व कप की पूर्व संध्या पर बर्खास्त कर दिया गया था।
 
 
स्पेनिश फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष लुई रूबियालेस ने पत्रकारों से कहा कि लुई एनरिक की अगले 2 वर्षों के लिए नियुक्ति को सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई है। पूर्व गोलकीपर जोस फ्रांसिस्को मोलिना को खेल निदेशक बनाए जाने के कुछ घंटों के बाद रूबियालेस ने संवाददाताओं से बात की।
 
लोपेटगुई को हटाने के बाद खेल निदेशक फर्नांडो हिएरो को उनकी जगह पर विश्व कप के लिए अस्थायी व्यवस्था के तौर पर कोच नियुक्त किया गया था। स्पेन अंतिम 16 में रूस से पेनल्टी शूटआउट में हार गया था। एनरिक मई 2014 से 3 साल के लिए बार्सिलोना के कोच रहे थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख