मैग्नस कार्लसन को जींस पहनना पड़ा भारी, विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज से दिखाया बाहर का रास्ता

WD Sports Desk
शनिवार, 28 दिसंबर 2024 (16:32 IST)
Magnus Carlsen : पांच बार के विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन पर फिडे (FIDE) के ड्रेस कोड का उल्लंघन करके जींस पहनकर आने के बाद पहले जुर्माना लगाया गया और बाद में उन्हें विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज (World Rapid and Blitz Championships 2024) से बाहर कर दिया गया।
 
गत चैम्पियन कार्लसन पर जींस पहनने के कारण 200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार जींस पहनना मना है। उन्होंने तुरंत कपड़े बदलकर आने का अनुरोध मानने से इनकार कर दिया तो उन्हें अयोग्य करार दिया गया। उन्होंने अगले दिन ड्रेस कोड का पालन करने पर रजामंदी जताई लेकिन कहा कि वह तुरंत नहीं बदलेंगे।
 
फिडे ने एक बयान में कहा कि ड्रेस कोड के नियम खिलाड़ियों को भली भांति बता दिए गए थे।
 
फिडे ने X पर शेयर किए गए बयान में कहा ,‘‘ ड्रेस कोड के नियम फिडे खिलाड़ियों के आयोग के सदस्यों ने बनाए हैं जिसमें पेशेवर खिलाड़ी और विशेषज्ञ हैं। ये नियम बरसों से हैं और सभी प्रतिभागियों को इसके बारे में भली भांति पता है। हर टूर्नामेंट से पहले उन्हें इसकी जानकारी दी जाती है।’’

<

World No.1 Magnus Carlsen has been disqualified from the World Rapid Chess Championship in Round 9 for breach of the dress code violation by wearing jeans after repeated warnings.

Magnus won't be playing the World Blitz C'ship too and will instead go for vacation. !! pic.twitter.com/gxtrCLgdBO

— The Khel India (@TheKhelIndia) December 28, 2024 >
इसमें कहा गया ,‘‘ फिडे यह सुनिश्चित करता है कि खिलाड़ियों के रहने का स्थान आयोजन स्थल के बहुत पास हो ताकि उन्हें नियमों का पालन करने में सुविधा हो।’’
 
इसमें कहा गया ,‘‘ आज मैग्नस कार्लसन ने जींस पहनकर ड्रेस कोड के नियम का उल्लंघन किया। इतने लंबे समय से चले आ रहे नियमों में यह साफ है कि जींस पहनना निषिद्ध है। मुख्य पंचाट ने कार्लसन को इसके बारे में बताया और 200 डॉलर का जुर्माना लगाया। उनसे कपड़े बदलने का अनुरोध किया गया जो उन्होंने नहीं माना। इस वजह से उन्हें अयोग्य करार देना पड़ा।’’

<

OOTD pic.twitter.com/9reOP6zuJv

— Magnus Carlsen (@MagnusCarlsen) December 28, 2024 >
इससे पहले रूस के ग्रैंडमास्टर इयान नेपोम्नियाश्चि ने भी इस नियम का उल्लंघन किया था लेकिन वह कपड़े बदलकर लौट आये जिससे उन्हें बाहर नहीं किया गया।
 
इस बीच कार्लसन ने कहा कि वह ब्लिट्ज वर्ग में भाग नहीं लेंगे क्योंकि फिडे की ड्रेस कोड नीति से वह तंग आ चुके हैं।
 
उन्होंने नॉर्वे के मीडिया से कहा ,‘‘ मैं फिडे से आजिज आ चुका हूं और अब और नहीं सह सकता। मैं सभी से माफी मांगना चाहता हूं। यह बेहद हास्यास्पद नियम है। मैं कल कपड़े बदल सकता था लेकिन वे सुनने को ही तैयार नहीं है।’’ (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख