इतिहास रचने के बाद एशियाई टेबल टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हुई मनिका बत्रा

Webdunia
शनिवार, 19 नवंबर 2022 (13:01 IST)
बैंकॉक: स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में स्वप्निल सफर यहां शनिवार को सेमीफाइनल में जापान की चौथी वरीय मीमा इतो से हारकर समाप्त हो गया।

गैर वरीयता प्राप्त मनिका इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। उन्हें दुनिया की पांचवें नंबर की टेबल टेनिस खिलाड़ी से 8-11 11-7 7-11 6-11 11-8 7-11 (2-4) से हार का सामना करना पड़ा।

विश्व रैंकिंग में 44वें नंबर की मनिका ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की अपने से बेहतर रैंकिंग की चेन सू यू को 4-3 से हराया था।

मनिका एशियाई कप के 39 साल के इतिहास में भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड अपने नाम सुनिश्चित कर चुकी हैं। इससे पहले 2015 में अचंता शरत कमल और 2019 में जी साथियान छठे स्थान पर रहे थे।

इस शीर्ष भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले चीन की दुनिया में सातवें नंबर की चेन जिंगटोंग को उलटफेर का शिकार बनाया था।इस दो लाख डॉलर इनामी प्रतियोगिता में विश्व रैंकिंग और क्वालिफिकेशन के आधार पर महाद्वीप के पुरुष और महिला वर्ग में चोटी के 16 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख