घरेलू दर्शकों के सामने 200वां मैच खेलना विशेष : मनप्रीत

Webdunia
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (21:54 IST)
भुवनेश्वर। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने शुक्रवार को अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और उन्होंने कहा कि घरेलू दर्शकों के सामने यह उपलब्धि हासिल करना विशेष है। मनप्रीत ने ऑलिया के खिलाफ आईडब्ल्यूए हॉकी विश्व लीग फाइनल्स के पहले दिन कलिंगा स्टेडियम में भारत के शुरुआती मैच में यह मुकाम हासिल किया।
 
उन्होंने कहा कि अपने घरेलू दर्शकों के सामने 200वां मैच खेलना वास्तव में विशेष अहसास है। मनप्रीत ने 2011 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया था और उन्होंने 2014 में इंचियोन एशियाई खेलों के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीतने को अपने करियर का यादगार क्षण बताया।
 
पंजाब के इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि भारत की तरफ से मैंने जो भी मैच खेला वह खास था, क्योंकि अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव की बात है। लेकिन मेरे करियर की सबसे यादगार जीत एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीतना था। इस साल एशिया कप की जीत भी विशेष थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

Rapid and Blitz 2024 : प्रज्ञानानंदा चौथे स्थान पर रहे, कार्लसन ने सुपरबेट टूर्नामेंट जीता

RCB के खिलाफ इस तरह हारी दिल्ली, प्लेऑफ की जंग हुई दिलचस्प

Gujarat Titans का करो या मरो मुकाबले में मजबूत KKR से सामना

पाटीदार और दयाल ने RCB को लगातार पांचवीं जीत दिलाई

पाटीदार का अर्धशतक, RCB ने दिल्ली को 188 रन का लक्ष्य दिया

अगला लेख