एशिया एयरगन चैंपियनशिप में मनु और सौरभ के निशाने स्वर्ण पर लगे

Webdunia
शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (19:30 IST)
नई दिल्ली। युवा पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने ताईपे के ताओयुआन में चल रही 12वीं एशिया एयरगन चैंपियनशिप में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए शुक्रवार को अपनी-अपनी स्पर्धाओं में दूसरे स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए।
 
मनु को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण मिला जबकि इससे पहले पुरुषों की इसी स्पर्धा में सौरभ को टीम स्पर्धा का स्वर्ण मिला। भारत के अभिषेक वर्मा को 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष स्पर्धा में रजत पदक मिला। हालांकि वे मिश्रित टीम में पदक से चूक गए।
 
महिला पिस्टल टीम ने कांस्य पदक से भारत की झोली में पदक संख्या बढ़ाई जिसके साथ अब भारत के 5 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य सहित तीसरे दिन तक कुल 9 पदक हो गए हैं।
 
मनु ने 600 में से 575 के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल किया और हांगकांग की शिंग हो से उन्हें कड़ी टक्कर मिली। उन्होंने फाइनल में 239 का स्कोर कर स्वर्ण जीता जबकि शिंग 237.9 के स्कोर के साथ रजत पर ठिठक गईं। यूएई की वफा अलाली तीसरे नंबर पर रहीं और कांस्य जीता। इसी स्पर्धा में भारत की निवेदिता फाइनल में 6ठे नंबर पर रहीं।
 
पुरुष वर्ग में भारत के तीनों उम्मीदवार फाइनल में पहुंचे। सौरभ ने 587 के स्कोर के साथ शीर्ष और रविन्दर ने 578 के स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल किया। अभिषेक 577 के स्कोर के साथ 8 क्वालीफायरों में 5वें नंबर पर रहे।
 
लेकिन फाइनल में अभिषेक ने 240.7 के स्कोर के साथ रजत जीता और वे कोरिया के मोस किम से 0.2 अंक से पीछे रहकर स्वर्ण से चूक गए। सौरभ कोरिया के ताईवान ली से शूटऑफ में कांस्य से चूक गए। उन्होंने 198.8 का स्कोर किया और चौथे नंबर पर रहे। रविन्दर 136.3 के स्कोर के साथ 7वें रहे।
 
हालांकि तीनों भारतीयों ने टीम स्वर्ण हासिल किया। उनका कोरियाई टीम से 12 अंक कुल स्कोर अधिक रहा और 1742 के स्कोर के साथ पुरुष टीम स्वर्ण जीतने में कामयाब रही। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख