भारत के युवा निशानेबाज मनु व सौरभ ने जूनियर विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण

Webdunia
शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (20:23 IST)
नई दिल्ली। भारत के युवा निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने कुवैत सिटी में 11वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप के अंतिम दिन शुक्रवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम जूनियर स्पर्धा में जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया।


भारतीय जोड़ी ने फाइनल में चीनी जोड़ी वांग जियायू और होंग शुकी को हराकर स्वर्ण जीता। भारतीय जूनियर निशानेबाजी दल ने 4 स्वर्ण सहित कुल 11 पदकों के साथ प्रतियोगिता का समापन किया।

युवा ओलंपिक खेलों के चैंपियन मनु और सौरभ ने फाइनल में 485.4 का स्कोर किया जबकि  चीनी जोड़ी 477.9 का स्कोर कर पाई। एक अन्य चीनी जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। एक अन्य भारतीय जोड़ी अभिधन्या पाटिल और अनमोल जैन को चौथा स्थान मिला।

इससे पहले क्वालीफाइंग में मनु और सौरभ की जोड़ी 800 में से 762 का स्कोर कर फाइनल में पहुंचने वाली 5 टीमों में दूसरे स्थान पर रही थी जबकि चीनी जोड़ी ने शीर्ष स्थान हासिल किया था। अभिधन्या पाटिल और अनमोल जैन 760 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। सौरभ  का 2 दिनों में यह तीसरा स्वर्ण रहा। उन्होंने गुरुवार को टीम और व्यक्तिगत 10 मीटर एयर  पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण जीते थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख