मारिया शारापोवा कंधे की चोट के चलते फ्रेंच ओपन से हटीं

Webdunia
गुरुवार, 16 मई 2019 (17:22 IST)
पेरिस। 5 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन और 2 बार की फ्रेंच ओपन विजेता रूस की मारिया शारापोवा कंधे की सर्जरी से पूरी तरह नहीं उभरने के कारण फ्रेंच ओपन से हट गई है। 
 
फ्रेंच ओपन से हटने के बाद मारिया ने सोशल मीडिया पर कहा, मैं फ्रेंच ओपन से हट रही हूं। सही निर्णय लेने हमेशा आसान नहीं होते। अच्छी बात यह है कि मैं अभ्यास के लिए कोर्ट पर आ गई हूं और धीरे-धीरे अपने कंधे में चोट से उभरने की कोशिश कर रही हूं। मैं पेरिस को बहुत याद करूंगी। 
 
विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने जनवरी से अब तक किसी भी टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया है तथा उनकी फरवरी में कंधे की सर्जरी भी हुई थी। मारिया 5 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता है। उन्होंने 2012 और 2014 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था तथा पिछले सीजन में वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। 
 
फ्रेंच ओपन इस वर्ष 26 मई से शुरू होने जा रहा है। पुरुषों में जहां राफेल नडाल टूर्नामेंट के गत विजेता है वही महिला श्रेणी में सिमोना हालेप पिछली बार की चैंपियन है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख