6 बार की चैम्पियन Mary Kom विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

Webdunia
बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (00:52 IST)
उलान उदे (रूस)। 6 बार की चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) ने मंगलवार को अंतिम 16 चरण में मिली जीत के साथ विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
 
भारत की अनुभवी मुक्केबाज ने थाईलैंड की जुटामास जिटपोंग को 5-0 से मात दी। थाईलैंड की मुक्केबाज ने हालांकि आक्रामक मुक्कों से 36 साल की मेरीकोम के सामने कड़ी चुनौती पेश की, हालांकि अंक नहीं जुटा सकीं।
 
तीसरी वरीय मैरीकॉम को पहले दौर में बाय मिला था। उन्होंने पहले तीन मिनट अपने प्रतिद्वंद्वी को समझने में लगाए और फिर मुकाबले पर शिंकजा कस लिया।
 
मैरीकॉम 51 किग्रा वर्ग में पहला विश्व पदक हासिल करने की कोशिश में जुटी हैं। उन्होंने दूसरे दौर में तेजी पकड़ी और वह अपने जवाबी हमलों में काफी सटीक रहीं।
 
हालांकि भारतीयों को पूर्व रजत पदकधारी स्वीटी बूरा (75 किग्रा) के रूप में निराशा का सामना करना पड़ा। वह चुनौती देने के बावजूद अपने प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दूसरी वरीय लॉरेन प्राइस से 1-3 से हार गयीं।
 
प्राइस यूरोपीय खेलों की स्वर्ण पदकधारी हैं, जिन्होंने पिछली विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। वह राष्ट्रमंडल खेलों की मौजूदा चैम्पियन भी हैं।
 
यूरोपीय चैम्पियनशिप की 3 बार की कांस्य पदकधारी प्राइस की उपलब्धियों को देखते हुए उनसे भिड़ना आसान नहीं था लेकिन स्वीटी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और कहीं भी उनसे भयभीत नहीं दिखीं। लेकिन अंत में जजों का फैसला प्राइस के पक्ष में रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख