एआईबीए रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंची एम सी मैरीकॉम

Webdunia
गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (14:05 IST)
नई दिल्ली। ‘मैग्नीफिशेंट मेरी’ के नाम से मशहूर भारतीय महिला मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम पिछले साल छठे विश्व चैम्पियनशिप खिताब की बदौलत अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) की विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर पहुंच गई। 

 
मणिपुर की इस मुक्केबाज ने पिछले साल नवंबर में दिल्ली में हुई विश्व चैम्पियनशिप में इतिहास रचते हुए 48 किग्रा वर्ग का खिताब अपनी झोली में डाला था, जिससे वह टूर्नामेंट की सबसे सफल मुक्केबाज बन गई। 
 
एआईबीए की अपडेट हुई रैंकिंग में मैरीकॉम ने अपने वजन वर्ग में 1700 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज हैं। मैरीकॉम को 2020 ओलंपिक का सपना पूरा करने के लिए 51 किग्रा में खेलना होगा क्योंकि 48 किग्रा को अभी तक खेलों के वजन वर्ग में शामिल नहीं किया गया है। 
 
तीन बच्चों की इस 36 साल की मुक्केबाज ने 2018 में शानदार प्रदर्शन किया था, उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों और पोलैंड में एक टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया था। उन्होंने बुल्गारिया में प्रतिष्ठित स्ट्रैंड्जा मेमोरियल में रजत पदक प्राप्त किया था। 
 
अन्य भारतीयों में पिंकी जांगड़ा 51 किग्रा सूची में आठवें स्थान पर काबिज है। एशियाई रजत पदकधारी मनीषा माउन भी 54 किग्रा वर्ग में इसी स्थान पर हैं। विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदकधारी सोनिया लाठेर 57 किग्रा में दूसरे स्थान पर हैं। 
 
विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी सिमरनजीत कौर (64 किग्रा) हाल में राष्ट्रीय चैम्पियन बनीं, वह अपने वर्ग में चौथे स्थान पर हैं जबकि पूर्व विश्व चैम्पियन एल सरिता देवी 16वें स्थान पर है। इंडिया ओपन की स्वर्ण पदकधारी और विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन 69 किग्रा वर्ग में पांचवें स्थान पर हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख