मेघालय करेगा 2022 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी

Webdunia
बुधवार, 28 दिसंबर 2016 (12:41 IST)
शिलांग। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के 2022 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए मेघालय की बोली स्वीकार कर ली है। इस दौड़ में मेघालय के साथ आंध्रप्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ भी थे। 
 
मेघालय राज्य ओलंपिक संघ (एमएसओए) के अध्यक्ष जॉन एफ. खारसिंग ने बताया कि मंगलवार को चेन्नई में (आईओए) की बैठक में मेघालय को 2022 की राष्ट्रीय खेलों की मेजबनी की मंजूरी मिली। आईओए ने हमारी बोली स्वीकार कर मेघालय को 2022 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का जिम्मा सौंपा है।
 
उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में शिलांग और गुवाहाटी ने दक्षिण एशियाई खेलों का सफल आयोजन किया था जिसके बाद मेघालय को यह सम्मान मिल रहा है। 2022 में मेघालय को राज्य का दर्जा हासिल होने के 50 वर्ष पूरे करने पर राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी राज्य के लिए उचित सम्मान होगा। 
 
खारसिंग ने कहा कि दक्षिण एशियाई खेलों की सफलतापूर्वक मेजबानी के बाद हम राष्ट्रीय खेलों के लिए बोली लगाने के लिए प्रतिबद्ध और तैयार थे। दक्षिण एशियाई खेलों की सफलता के कारण आईओए हमारी बोली के साथ सहज था।
 
मेघालय भी खेल के लिए बोली राशि के रूप में 5 करोड़ रुपए का वादा किया था। मणिपुर (1999) और असम (2007) के बाद राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने वाला मेघालय पूर्वोत्तर का तीसरा राज्य बनेगा। अगले वर्ष 17 नवंबर से 28 नवंबर तक होने वाले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी गोवा करेगा। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

रोहित शर्मा ने 12 साल के बाद घरेलू सीरीज हार पर दिया बड़ा बयान

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में 113 रनों की जीत से न्यूजीलैंड ने रोका 18 सीरीज से चला आ रहा भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का विजय रथ

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

अगला लेख