CWG 2018 : मेहुली को 10 मीटर एयर राइफल में रजत, अपूर्वी को कांस्य

Webdunia
सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (11:29 IST)
गोल्ड कोस्ट। युवा मेहुली घोष को राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 10-9 के आखिरी शॉट के बाद मुकाबले को शूटऑफ तक ले जाने के बावजूद रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि अपूर्वी चंदेला को कांस्य पदक मिला।
 
17 बरस की घोष ने 10-9 का स्कोर करके मुकाबले को शूटऑफ तक खिंचा लेकिन सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे वेलोसो ने 247-2 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। घोष का स्कोर भी 247-2 था लेकिन शूटऑफ में वह 9-9 ही स्कोर कर सकी जबकि वेलोसो ने 10-3 स्कोर किया।
 
गत चैंपियन चंदेला 225-3 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही। चंदेला ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना ही 423-2 का क्वालीफाइंग रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने 4 साल पहले बनाया था। चंदेला ने क्वालीफाइंग में 105-7, 105-2, 106-1 और 106-2 स्कोर किया, वहीं घोष ने 413-7 (104-3, 103-7, 102-2, 103-5) स्कोर किया।
 
मैक्सिको में आईएसएसएफ विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली घोष ने फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करके अपनी अनुभवी हमवतन को पीछे छोड़ा। ओलंपियन जायदीप करमाकर से प्रशिक्षण ले रही घोष आखिर में सिर्फ 4 अंक से पीले तमगे से चूक गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख