माइकल जोर्डन के जूते रिकॉर्ड 5 लाख 60 हजार डॉलर में बिके

Webdunia
सोमवार, 18 मई 2020 (12:04 IST)
न्यूयॉर्क। महान बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जोर्डन के मैच के दौरान पहने गए ‘एयर जोर्डन’ जूते सोथबी नीलामीघर की नीलामी में 5 लाख 60 हजार डॉलर में बिके जो बास्केबॉल जूतों के लिए रिकॉर्ड राशि है। 
 
सफेद, काले और लाल रंग के यह जूते माइकल जोर्डन के लिए 1985 में बनाए गए थे और उन्होंने इस पर आटोग्राफ दिए हैं। जोर्डन के जूतों ने ‘मून शू’ के रिकॉर्ड को तोड़ा जो नाइकी के शुरुआती जूतों में से एक है। सोथबी की जुलाई 2019 की नीलामी में ‘मून शू’ 4 लाख 37 हजार डॉलर में बिके थे। 
 
सोथबी ने इस जूते के एक लाख से डेढ़ लाख डॉलर में बिकने का अनुमान लगाया था लेकिन नीलामी के दौरान जूते के लिए इससे कहीं अधिक की बोली लगी। एयर जोर्डन वन जूते का पहला मॉडल था जिसे नाइकी ने विशेष रूप से माइकल जोर्डन के लिए तैयार किया था। माइकल जोर्डन ने ये जूते एनबीए में अपने पहले सत्र में पहने थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख