Dharma Sangrah

मोहम्मद मुश्ताक अहमद बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष

Webdunia
सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (14:56 IST)
नई दिल्ली। मोहम्मद मुश्ताक अहमद को हॉकी इंडिया के आठवें सम्मेलन और चुनाव के दौरान हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुना गया। हॉकी इंडिया के पूर्व महासचिव अहमद निवृतमान अध्यक्ष राजिंदर सिंह की जगह लेंगे। उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है।
 
 
मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम सीनियर उपाध्यक्ष होंगे जबकि जम्मू और कश्मीर हॉकी की असिमा अली और हॉकी झारखंड के भोलानाथ सिंह उपाध्यक्ष होंगे। हॉकी जम्मू और कश्मीर के राजिंदर सिंह ने मरियम्मा कोशि के रिटायर होने के बाद पद संभाला था। उन्हें नया महासचिव और हॉकी असम के तपन कुमार दास को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
 
भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान असुंथा लाकड़ा और छत्तीसगढ हॉकी के फिरोज अंसारी संयुक्त सचिव होंगे। हॉकी राजस्थान की आरती सिंह, हॉकी तमिलनाडु की एम रेणुका लक्ष्मी और एसवीएस सुब्रमण्यम गुप्ता कार्यकारी सदस्य चुने गए। आरपी सिंह और जायदीप कौर खिलाड़ियों के प्रतिनिधि बने रहेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख