प्रो रेसलिंग लीग में बवाल, टूर्नामेंट से हटे मुंबई महारथी

Webdunia
गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (10:42 IST)
नई दिल्ली। मुंबई महारथी टीम 74 किग्रा वर्ग ब्लाक करने की स्वीकृति नहीं देने पर आयोजकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) से हट गई।
 
मुंबई की टीम ने आरोप लगाया कि साक्षी मलिक ने पुरुष 74 किग्रा वर्ग ब्लाक करने का विकल्प चुना था लेकिन आयोजकों ने ऐसा करने की स्वीकृति नहीं दी जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
 
अंत में पुरुष 74 किग्रा वर्ग का नतीजा निर्णायक साबित हुआ जब स्कोर 3-3 से बराबर था और प्रवीण राणा ने प्रवीण दहिया को हराकर वीर मराठास को जीत दिला दी।
 
प्रोस्पोर्टीफाई के सीईओ सुनील यश कालरा की अगुआई वाले पीडब्ल्यूएल के आयोजकों की धोखाधड़ी के फलस्वरूप मुंबई महारथी टीम के मालिकों ने तुरंत प्रभाव से पीडब्ल्यूएल के तीसरे सत्र से हटने का फैसला किया है।’'
 
महाराथी टीम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनका 74 किग्रा वर्ग को ब्लाक करना नियमों के अनुसार था।
 
टीम के अनुसार, 'नियमों के अनुसार एक वजन वर्ग को लगातार दो मैचों में ब्लॉक नहीं किया जा सकता और कुल पांच में से दो लीग मैच में ब्लॉक किया जा सकता है। मुंबई महारथी ने अपने पहले मैच में 74 किग्रा वर्ग को ब्लॉक किया और अब अपने तीसरे मैच में ऐसा करना चाहा था लेकिन लीग आयोजकों ने नियमों को तोड़ते-मरोड़ते हुए मुंबई महारथी को ऐसा करने से रोक दिया।' (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख