राष्ट्रीय पेरा टेबल-टेनिस चयन स्पर्धा प्रारंभ

Webdunia
बुधवार, 19 जुलाई 2017 (20:09 IST)
इन्दौर। भारतीय खेल प्रधिकरण तथा टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में पेरा टेबल टेनिस एसोसिएशन (भारत) द्वारा दिव्यांग टेबल टेनिस खिलाड़ियो की दो दिवसीय राष्ट्रीय चयन टेबल टेनिस स्पर्धा स्थानीय अभय प्रशाल में प्रारंभ हो गई। 
 
स्पर्धा में 2013 में चीन में खेली गई एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता भाविना पटेल के साथ ही गुजरात की सोनल पटेल, महाराष्ट्र के ओम लोटलीकर, उ.प्र. के कृणाल अरोरा, दिल्ली के त्रिवेंद्र सिंह तथा सुवर्णा राज आदि देश के प्रमुख पेरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाग ले रहे है।
          
आज खेले गये प्रमुख मुकाबलों में मैत्री सरकार (पश्चिम बंगाल) ने पूनम (चंडीगढ) को 3-0, वैष्णवी सुतार (महाराष्ट्र) ने उज्वल चव्हाण (महाराष्ट्र) को 3-0 से, कृणाल अरोरा (उ.प्र.) ने अजय जी.वी. (कर्नाटक) को 3-2 से, दिनेश जय बालकृष्णन (कर्नाटक) ने दत्ता प्रसाद चौघुले को 3-0 से तथा नजीम जावेद खान (कर्नाटक) ने सुदीप्त कुमार (दिल्ली) को 3-1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
         
स्पर्धा का औपचारिक शुभारंभ पूर्व राष्ट्रीय विजेता अर्जुन अवॉर्डी मनजीत दुआ के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन के आजीवन अध्यक्ष अभय छजलानी, पेरा टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम सोनी, साई के एल. एन. जोशी,  चयनकर्ता एस. पी. मिश्रा तथा पेरा टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव प्रमोद गंगराड़े, विशेष रूप से उपस्थित थे।
         
आरंभ में अतिथियों का स्वागत शरद गोयल, अशोक भोपालकर तथा गौरव पटेल ने किया। कार्यक्रम का संचालन आर. सी. मोर्या ने किया तथा आभार किरण होलकर ने व्यक्त किया। 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख