भारत में पहली बार NBA का आगाज, रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी सौंपेंगी मैच बॉल

Webdunia
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (19:38 IST)
मुंबई। भारत में पहली बार अमेरिका में खेले जाने वाली नेशनल बास्केटबॉल लीग (NBA) का आगाज होने जा रहा है। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी शुक्रवार को सेक्रेमेंटो किंग्‍स (Sacramento Kings) और इंडियाना पेसर्स  (Indiana Pacers) के बीच को होने वाले मैच से पहले NBA के अधिकारियों को मैच बॉल सौपेंगी। 
 
भारत में NBA प्री-सीजन मैच के साथ ही रिलायंस फाउंडेशन लीग के साथ 6 वर्षो से चली आ रही अपनी शानदार साझेदारी परंपरा का जश्न मना रही है। रिलायंस फाउंडेशन ने 'सभी के लिए शिक्षा और खेल अभियान' की शुरूआत 2013 में हुई थी। इसके बाद पूरे देश के करीब 34 शहरों के 10 हजार से अधिक स्कूलों के 1.10 करोड़ बच्चों तक इसकी पहुंच हो चुकी है। 
 
रिलायंस फाउंडेशन ने 4 अक्टूबर को एनएससीआई, डोम में पहली बार NBA गेम को लाइव देखने के लिए मुंबई में 70 रिलायंस फाउंडेशन जूनियर एनबीए स्कूलों से 3000 लड़के-लड़कियों को आमंत्रित किया है।
सेक्रेमेंटो किंग्‍स और इंडियाना पेसर्स  का दूसरा मैच 5 अक्टूबर को मुंबई के वर्ली में स्थित NSCI SVP स्टेडियम में ही खेला जाएगा। ये मुकाबला आम बास्केटबॉल प्रेमी भी देख पाएंगे। पता चला है कि इस मुकाबले की सभी टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं।
 
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि भारत में NBA की शुरुआत करने और इन बच्चों को स्टेडियम में मैचों को देखने का मौका देने के लिए रिलायंस फाउंडेशन गर्व महसूस हो रहा है। एनबीए के साथ हमारी साझेदारी में एक लंबी यात्रा है। भारतीय बॉस्केटबॉल में अपना विश्वास जताने के लिए मैं एनबीए को धन्यवाद देना चाहती हूं।
 
उन्होंने कहा कि नया भारत कई खेलों में प्रमुख खिलाड़ियों के साथ आगे बढ़ रहा है। हम 25 साल से कम उम्र के 60 करोड़ से अधिक भारतीयों के साथ दुनिया के सबसे युवा राष्ट्र हैं। मेरा मानना है कि भारत में खेलों का भविष्य उज्जवल, शानदार और सुंदर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख