89.08 मीटर दूर गिरा नीरज का भाला, किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (Video)

Webdunia
शनिवार, 27 अगस्त 2022 (15:43 IST)
लुसाने:टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए लुसाने डायमंड लीग में शुक्रवार को 89.08 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ जैवलिन-थ्रो प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।

नीरज इस थ्रो के साथ डायमंड लीग का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने। साथ ही उन्होंने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख, स्विटजरलैंड में होगी। वह अब 2023 विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं।

नीरज का पहला थ्रो ही उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास था। इसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 85.18 मीटर की दूरी पर भाला फेंका, जबकि तीसरा प्रयास उन्होंने नहीं किया। चौथे प्रयास में फाउल करने के बाद नीरज ने पांचवां प्रयास भी छोड़ा और फिर छठे प्रयास में 80.04 मीटर के थ्रो के साथ मुकाबला समाप्त किया।

नीरज का 89.08 मीटर का प्रयास उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो भी है।हरियाणा के पानीपत से आने वाले नीरज डायमंड लीग का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गये हैं। साथ ही वह डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय भी हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मोहम्मद सिराज ने बिना Work Load Management के 5 टेस्ट में डाली 1000 गेंदें और चटका डाले 23 विकेट

कृष्णा सदा सहायते, जीत की प्रसिद्धी सिर्फ उन 2 टेस्ट में आई जिसमें खेला यह गेंदबाज

कप्तान चला सीना तान, 754 रन बनाने वाले शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

INDvsENG सीरीज में 532 रन बनाने वाले राहुल ने कहा यह जीत सबसे खास (Video)

रोहित कोहली खेलेंगे शुभमन की कप्तानी में? या लेंगे संन्यास, है बहुत से सवाल

अगला लेख