Publish Date: Mon, 13 Apr 2020 (16:07 IST)
Updated Date: Mon, 13 Apr 2020 (16:08 IST)
सिंगापुर। सिंगापुर में इस महीने बंद दरवाजों के भीतर होने वाली मिश्रित मार्शल आर्ट्स की दो प्रतियोगिताओं को लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के कारण सोमवार को स्थगित कर दिया गया।
एशिया के सबसे बड़े एमएमए प्रमोटर ‘वन चैंपियनशिप’ ने पुष्टि की कि 17 और 24 अप्रैल को होने वाली प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया है।
आयोजकों ने अगले महीने भी दो अन्य प्रतियोगिताओं को बंद स्टेडियमों में आयोजित करने का फैसला किया है लेकिन कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार के कड़े प्रतिबंधों को देखते हुए उन्हें भी स्थगित किया जा सकता है।
कोविड-19 महामारी के कारण विश्व भर की खेल प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ी हैं। इस बीमारी की वजह से अब तक 110,000 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Mon, 13 Apr 2020 (16:07 IST)
Updated Date: Mon, 13 Apr 2020 (16:08 IST)