Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति ने दिया मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, 35 खिलाड़ी बने अर्जुन अवॉर्डी

हमें फॉलो करें नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति ने दिया मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, 35 खिलाड़ी बने अर्जुन अवॉर्डी
, शनिवार, 13 नवंबर 2021 (17:45 IST)
नई दिल्ली। टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास बनाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया, ओलिंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश समेत कुल 12 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न से सम्मानित किया जबकि 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिए गए।
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित विशेष समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति की सिफारिशों और पूरी छानबीन के बाद खेल मंत्रालय ने निम्नलिखित खिलाड़ियों, कोचों और अन्य हस्तियों को खेल पुरस्कार प्रदान करने का फैसला किया। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर दिए जाते हैं, लेकिन इस बार 29 अगस्त के आसपास ओलंपिक और पैरालंपिक होने के कारण पुरस्कारों को देने में देरी हुई।
 
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों का नाम साल 2021 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया था। नीरज के अलावा वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 12 खिलाड़ियों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।
इनके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड समेत दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा समेत 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इन 35 खिलाड़ियों में क्रिकेटर शिखर धवन का नाम भी शामिल है। पैरालंपिक खेलों का आयोजन इस साल 24 अगस्त से पांच सितंबर तक टोक्यो में हुआ। इस दौरान भारतीय एथलीटों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और पैरालंपिक इतिहास में सर्वाधिक 19 पदक जीते।


खेल रत्न विजेता खिलाड़ियों की सूची
नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स
रवि दहिया कुश्ती
पीआर श्रीजेश हॉकी
लवलीना बोरगोहेन मुक्केबाजी
सुनील छेत्री फुटबॉल
मिताली राज क्रिकेट
मनप्रीत सिंह हॉकी
प्रमोद भगत पैरा बैडमिंटन
सुमित अंतिल पैरा एथलेटिक्स
अवनि लेखरा पैरा निशानेबाजी
कृष्णा नगर पैरा बैडमिंटन
मनीष नरवाल पैरा निशानेबाजी
   
अर्जुन अवॉर्ड विजेताओं की सूची
शिखर धवन क्रिकेट
अरपिंदर सिंह एथलेटिक्स
सिमरनजीत कौर मुक्केबाजी
भवानी देवी तलवारबाजी
मोनिका हॉकी
वंदना कटारिया हॉकी
अभिषेक वर्मा निशानेबाजी
संदीप नरवाल कबड्डी
अंकिता रैना टेनिस
दीपक पुनिया कुश्ती
भाविना पटेल पैरा टेबल टेनिस
योगेश कथुनिया डिस्कस थ्रो (पैरा एथलेटिक्स)
निषाद कुमार ऊंची कूद (पैरा एथलेटिक्स)
प्रवीण कुमार ऊंची कूद (पैरा एथलेटिक्स)
शरद कुमार ऊंची कूद
सुहास एलवाई पैरा बैडमिंटन
सिंहराज अधाना पैरा निशानेबाजी
हरविंदर सिंह पैरा तीरंदाजी
दिलप्रीत सिंह हॉकी
हरमनप्रीत सिंह हॉकी
रुपिंदर पाल सिंह हॉकी
सुरेंदर कुमार हॉकी
अमित रोहिदास हॉकी
वीरेंदर लाकड़ा हॉकी
सुमित हॉकी
नीलकांत शर्मा हॉकी
हार्दिक सिंह हॉकी
विवेक सागर हॉकी
गुरजंत सिंह हॉकी
मनदीप सिंह हॉकी
शमशेर सिंह हॉकी
ललित कुमार उपाध्याय हॉकी
वरुण कुमार हॉकी
सिमरनजीत सिंह हॉकी
हिमानी उत्तम परब मलखम्ब
 
मेजर ध्यानचंद पुरस्कार (लाइफटाइम अचीवमेंट)
केसी लेखा मुक्केबाजी
अभिजीत कुंते शतरंज
दविंदर सिंह गरचा हॉकी
विकास कुमार कबड्डी
सज्जन सिंह कुश्ती
द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम अचीवमेंट)
टीपी ओसफ एथलेटिक्स
सरकार तलवार क्रिकेट
सरपाल सिंह हॉकी
आशान कुमार कबड्डी
तपन कुमार पाणिग्रही तैराकी
द्रोणाचार्य पुरस्कार (रेगुलर)
राधाकृष्णन नायर पी एथलेटिक्स
संध्या गुरुंग मुक्केबाजी
प्रीतम सिवाच हॉकी
जय प्रकाश नौटियाल पैरा शूटिंग
सुब्रमण्यम रमन टेबल टेनिस
मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी :पंजाब विश्वविद्यालय-चंडीगढ़
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार:
नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान और पोषण-मानव रचना शैक्षणिक संस्थान
कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन-इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होने वाले दामाद अफरीदी को शाहिद ने लताड़ा, कैच छूटा तो क्या 3 छक्के खा लोगे? (वीडियो)