ओलम्पिक क्वालीफायर्स हॉकी टूर्नामेंट के लिए मनप्रीत और रानी पर कप्तानी का भार

Webdunia
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (23:35 IST)
नई दिल्ली। ओड़िशा के भुवनेश्वर में 1 और 2 नवंबर को होने वाले महत्वपूर्ण ओलम्पिक क्वालीफायर्स के लिए भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों की कप्तानी क्रमशः मनप्रीत सिंह और रानी को सौंपी गई है। 
 
हॉकी इंडिया ने एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के लिए शुक्रवार को 18 सदस्यीय पुरुष और महिला टीमों की घोषणा की। पुरुष टीम की कप्तानी मनप्रीत करेंगे और फारवर्ड एसवी सुनील उपकप्तान होंगे। महिला टीम की कप्तान रानी होंगी और उपकप्तान गोलकीपर सविता होंगी।

विश्व रैंकिंग में 5वें नंबर की पुरुष टीम भारत का सामना 22वीं रैंकिंग के रूस से होगा जबकि नौंवीं रैंकिंग की भारतीय महिला टीम का मुकाबला 13वीं रैंकिंग के अमेरिका से होगा। 
क्वालीफायर में 2 मैच होंगे और कुल अंकों के आधार पर विजेता का फैसला होगा। जीतने पर तीन अंक और ड्रॉ पर एक अंक मिलेगा। यदि अंक बराबर रहते हैं तो गोल औसत देखा जाएगा। यदि तब भी मामला बराबर रहता है तो शूट आउट का सहारा लिया जाएगा। 
 
विजेता का 2020 टोक्यो ओलंपिक में स्थान सुनिश्चित होगा। ओलम्पिक का हॉकी टूर्नामेंट 2020 में 25 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा। 
 
पुरुष टीम : मनप्रीत सिंह (कप्तान), पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, सुरेंदर कुमार, गुरिंदर सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, अमित रोहिदास, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, ललित कुमार उपाध्याय, एसवी सुनील, मनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह और सिमरनजीत सिंह। 
 
महिला टीम : रानी रामपाल (कप्तान), सविता, रजनी इतिमारपू, दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, रीना खोखर, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरंबम, निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, नमिता टोप्पो, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, नवजोत कौर और शर्मिला देवी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख