सर्वोच्च पुरस्कार में ओलंपिक विजेता नजरअंदाज नहीं होंगे

Webdunia
मंगलवार, 24 मई 2016 (18:19 IST)
ओलंपिक पदक विजेताओं की उपलब्धियों को तुरंत मान्यता सुनिश्चित करने की कवायद के तहत खेल मंत्रालय ने आज कहा कि आगामी रियो खेलों के पदक विजेताओं के नाम पर इस साल खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार के लिए विचार किया जाएगा।
मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला इसलिए किया गया है जिससे कि खिलाड़ियों को ओलंपिक में पदक जीतने के अपने प्रदर्शन के बाद पूरे एक साल तक इंतजार नहीं करना पड़े।
 
व्यक्तिगत वर्ग के पदक विजेता जिन्हें पहले राजीव गांधी खेल रत्न नहीं मिला है उनके नाम पर देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए विचार किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा, 'टीम स्पर्धाओं के पदक विजेताओं, जिन्होंने रियो ओलंपिक 2016 में देश के लिए टीम द्वारा जीते गए पदक में अहम भूमिका निभाई है जैसे गोलों की संख्या, गोलों का बचाव आदि और जिन्हें अतीत में अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला है, उनके नाम पर अर्जुन पुरस्कार के लिए विचार किया जाएगा।' (भाषा)

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख