हॉकी इंडिया ने मांगा 'सरदार' मामले में 10 हफ्ते का समय

Webdunia
बुधवार, 22 जून 2016 (19:40 IST)
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने दिल्ली महिला आयोग के सरदार सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के नोटिस का जवाब देने के लिए 10 सप्ताह का समय मांगा है लेकिन साथ ही भारतीय कप्तान का पूरा समर्थन करते हुए शिकायतकर्ता के इतने देर से लगाए गए आरोपों पर सवाल उठाया।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाती महलीवाल को लिखे पत्र में हॉकी इंडिया ने कहा कि राष्ट्रीय टीम को ओलिंपिक खेलों के बाद छ: देशों का टूर्नामेंट खेलना है तो वह इस मामले पर 23 अगस्त के बाद ही विस्तृत जवाब दे पाएगा।
 
हॉकी इंडिया ने कहा कि जब टीम ब्राजील से लौट आएगी, तभी हम 14 जून 2016 को मिले नोटिस में आपके द्वारा बताए गए सभी तथ्यों का पता लगाकर और पुष्टि करने के बाद ही आपको विस्तृत जवाब दे पाएंगे। 
 
इसके मुताबिक यह स्पष्ट है कि शिकायत बहुत देर बाद दर्ज करायी गयी है। इसलिए  हम सभी तथ्यों की पुष्टि करना चाहेंगे और पुष्टि करने के बाद ही आपके द्वारा जारी किए गए नोटिस का जवाब दे पाएंगे। 
 
इस महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि सरदार ने उससे शादी करने का वादा करने के बाद शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया था। सरदार ने इन आरोपों से इनकार किया था। (भाषा) 

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख