2018 विश्व कप के बाद संन्यास लेंगे रूनी

Webdunia
मंगलवार, 30 अगस्त 2016 (21:35 IST)
लंदन। इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार खिलाड़ी वाएने रूनी रूस में होने वाले 2018 फीफा विश्व कप के बाद अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर को अलविदा कह देंगे। रूनी ने मंगलवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि 2018 विश्व कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर के तौर पर उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा।
   
      
30 वर्षीय रूनी ने बर्टोन के सेंट जार्ज पार्क में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैं खुद जानता हूं कि रूस में होने वाले विश्व कप में इंग्लैंड टीम के लिए  कुछ भी करने का मेरे पास आखिरी मौका रहेगा। मैं अपना मन बना चुका हूं। रूस विश्वकप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर के तौर पर मेरा आखिरी टूर्नामेंट होगा।
 
इंग्लिश कप्तान ने कहा उम्मीद करता हूं कि मैं इंग्लैंड को ऊंचाई पर ले जाने के बाद अपने कॅरियर को अलविदा कहूंगा। मैंने यूरो से पहले कहा था कि इस टीम के साथ खेलकर मैंने काफी आनंद उठाया है और यही अब तक भी बरकरार है। (वार्ता)

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख