सक्षम पैडल दिल्ली में भाग लेंगे 5000 प्रतिभागी

Webdunia
शनिवार, 23 सितम्बर 2017 (17:18 IST)
नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े साइक्लिंग इवेंट सक्षम पैडल दिल्ली का आयोजन यहां आगामी पांच नवंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से होगा जिसमें देशभर से 5000 प्रतिभागी भाग लेंगे।
 
सक्षम पैडल दिल्ली का आयोजन चार वर्गों एलीट साइक्लिंग (50-30 किमी.), एमेच्योर राइड (30 किमी), ओपन राइड (10 किमी) और ग्रीन राइड (5 किमी) में होगा। इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल 5000 प्रतियोगी विभिन्न वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
 
इस प्रतियोगिता के आयोजन का मकसद आम जनता को प्रदूषण के प्रति जागरूक करना और उर्जा की बजत करना है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वाधान में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ(पीसीआरए) जागरूकता फैलाने के लिये ऐसे साइक्लिंग इवेंट का अायोजन करता है। 
 
पीसीआरए के कार्यकारी निदेशक आलोक त्रिपाठी और भारतीय साइक्लिंग महासंघ के महासचिव ओंकारसिंह ने शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में सक्षम पैडल दिल्ली के आयोजन की जानकारी दी। त्रिपाठी ने कहा कि कम दूरी के लिए साइक्लिंग का इस्तेमाल न केवल उर्जा बचाता है बल्कि सांस लेने के लिए स्वच्छ वायु भी प्रदान करता है। सक्षम पैडल दिल्ली से हम यही जागरूकता फैलाना चाहते हैं।
 
ओंकार ने कहा कि पीसीआरए का इस आयोजन के पीछे मकसद बेहद सराहनीय है जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा। सक्षम पैडल दिल्ली से हमारे साइकिलिस्टों को तेल संरक्षण का एम्बेसेडर बनने के लिए एक मंच मिलेगा सक्षम पैडल दिल्ली को विभिन्न तेल कंपनियां प्रायोजित कर रही हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख