जोर्गेनसन को पराजित कर पारुपल्ली कश्यप कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में

Webdunia
शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019 (18:12 IST)
इंचियोन। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने शुक्रवार को यहां डेनमार्क के जॉन ओ जोर्गेनसन पर सीधे 3 गेमों की जीत से कोरिया ओपन विश्व टूर सुपर 500 के पुरुष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
 
हैदराबाद के 33 साल के खिलाड़ी ने दुनिया के पूर्व नंबर 2 खिलाड़ी जोर्गेनसन को 37 मिनट में 24-22, 21-8 से शिकस्त देकर सत्र के दूसरे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वे टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय बचे हैं। वे इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के अंतिम 4 में पहुंचे थे।
ALSO READ: डेरेन लियू को हराकर कश्यप कोरिया ओपन के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में
वर्ष 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी कश्यप का सामना अब शनिवार को जापान के 2 बार के विश्व चैंपियन और दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी केंटो मोमोटा से होगा। विश्व रैंकिंग में 6ठे स्थान पर रह चुके कश्यप ने डेनमार्क ओपन में 5 साल पहले जोर्गेनसन का सामना किया था और इस मैच से पहले उनका रिकॉर्ड 2-4 था।
 
पहले गेम में दोनों ने शुरू में छोटी रैलियां कीं और पहले 8 अंक बांटे। फिर कश्यप 5-8 के बाद ब्रेक तक 8-11 से पिछड़ रहे थे। लेकिन ब्रेक के बाद उन्होंने तेजी से अंक जुटाए और फिर दोनों 14-14, 18-18, 19-19 और 20-20 की बराबरी पर पहुंच गए।
ALSO READ: PV Sindhu कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पहले ही दौर में बाहर, कश्यप जीते
कश्यप ने गेम प्वॉइंट हासिल किया लेकिन इसे गंवा बैठे। हालांकि भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे गेम प्वॉइंट का मौका प्राप्त किया और प्रतिद्वंद्वी के नेट हिट करने से 22 मिनट में पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में भी शुरू में यही सिलसिला रहा और फिर कश्यप ने लगातार 5 अंक जुटाए। जोर्गेनसन ने फुर्ती दिखाई लेकिन अनफोर्स्ड गलती से अंक गवाया और कश्यप 11-7 से आगे हो गए। ब्रेक के बाद कश्यप ने आसानी से 10 में से नौ अंक जुटाकर स्मैश से मैच जीत लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख