पोलैंड को हराकर पुर्तगाल सेमीफाइनल में

Webdunia
शुक्रवार, 1 जुलाई 2016 (08:17 IST)
मार्सिले। यूरो 2016 फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल ने पेनल्‍टी शूटआउट में पोलैंड को 5-3 से  हराकर यूरो 2016 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।
 
पोलैंड और पुर्तगाल के बीच क्वार्टरफाइनल मैच निर्धारित 90 मिनट और फिर अतिरिक्त समय में भी 1-1 से बराबर रहा जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया और इसमें पुर्तगाल ने बाजी मार ली। शूट आउट में पोलैंड के जाकुब ब्लास्चेकोवस्की चौथे पेनल्टी शॉट को गोल में नहीं बदल सके। उनके शॉट को पुर्तगाल के गोलकीपर रुई पट्रिसियो ने रोक लिया।
 
इससे पहले  मैच शुरू होने के महज 1.40 मिनट में ही पोलैंड के स्टार खिलाड़ी रोबर्ट लेवानदोवस्की ने पहला गोल दाग कर पुतर्गाल पर बढ़त बना ली। खेल के 38वें मिनट में पुर्तगाल के रेनाटो सैनचेस ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल दाग कर स्‍कोर को बराबरी पर ला दिया। सैनचेस के लिए पुर्तगाल की ओर से पहला गोल है।
        
अपना 81वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे लेवानदोवस्की ने यूरो कप की इतिहास में दूसरा सबसे तेज गोल किया। पूरे मैच में पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने रंग में नहीं दिखे और कई मौकों पर वह गोल करने से चुक गए। हालांकि पेनल्‍टी शूटआउट में टीम के लिए पहला शॉट उन्होंने ही लिया और गोल करने में कोई गलती नहीं की। सेमीफाइनल में पुर्तगाल का सामना बेल्जियम और वेल्स के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा। (वार्ता) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख