FTX क्रिप्टो कप में प्रज्ञानानंद ने अंतिम दौर में कार्लसन को हराया, दर्ज की साल की दूसरी जीत

Webdunia
सोमवार, 22 अगस्त 2022 (13:21 IST)
मियामी: भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां एफटीएक्स क्रिप्टो कप के अंतिम दौर में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को 4-2 से हराया।प्रज्ञानानंद ने कार्लसन से लगातार तीन बाजियां जीती जिनमें टाईब्रेक की दो बाजियां भी शामिल हैं।

कार्लसन पर जीत के बावजूद भारत का यह 17 वर्षीय खिलाड़ी अंतिम तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।नार्वे के कार्लसन ने सर्वाधिक अंक हासिल करके खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कुल 16 अंक हासिल किए जबकि प्रज्ञानानंद ने 15 अंकों के साथ अपने अभियान का अंत किया।

कार्लसन ने मैच के बाद कहा, ‘‘ मैंने पूरे दिन खराब खेल दिखाया लेकिन आखिर में मैंने वह परिणाम हासिल किया जिसका मैं हकदार था। हारना कभी अच्छा नहीं होता, लेकिन यह उतना ही अच्छा समय है।’’

एक अन्य किशोर खिलाड़ी अलीरेजा फिरोजा के भी 15 अंक रहे लेकिन उन्हें तीसरा स्थान मिला क्योंकि टूर्नामेंट में पूर्व में प्रज्ञानानंद ने उनको हराया था।

कार्लसन और प्रज्ञानानंद के बीच पहली दो बाजियां ड्रॉ रही। नार्वे के खिलाड़ी ने तीसरी बाजी जीती लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और चौथी बाजी जीतकर मुकाबले को टाईब्रेकर तक खींच दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने टाईब्रेकर में दोनों बाजियां जीतकर कार्लसन को हैरानी में डाल दिया।

प्रज्ञानानंद इस साल बेहतरीन फॉर्म में हैं और इससे पहले ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में विश्व चैंपियन कार्लसन को दो बार हरा चुके हैं। उन्होंने हाल में चेन्नई में समाप्त हुए शतरंज ओलंपियाड में भारत बी टीम को कांस्य पदक दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

प्रज्ञानानंद ने कहा मैं ‘‘मैं पिछले कुछ दिनों में और बेहतर प्रदर्शन कर सकता था लेकिन कुल मिलाकर दूसरा स्थान अच्छा है। इस भारतीय खिलाड़ी ने फिरोजा पर जीत से अपने अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने अनीश गिरी और लेवोन आरोनियन को भी हराया।अंतिम दौर के अन्य मुकाबलों में फिरोजा ने आरोनियन को 2.5-1.5 से, क्वांग लीम ले (चीन) ने हैंस नीमन को और पोलैंड के जान क्रिजस्टोफ ने अनीश गिरी को 2.5-0.5 से हराया(भाषा)
Koo App

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

चैंपियन्स टीम इंडिया ने बिना एक टॉस जीते चैंपियन्स ट्रॉफी के सारे मैच जीते

Champions Trophy की सबसे सफल टीम बनी भारत, तीसरी बार झोली में किया खिताब

'मैं कहीं नहीं जा रहा', रोहित शर्मा ने ODI से संन्यास की अटकलों को किया खारिज (Video)

Champions Trophy: न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला किया चुकता और उस ही अंदाज में

मोटेरा के जख्मों पर दुबई में मरहम लगाकर राहुल ने बदली अपनी और टीम की तकदीर

अगला लेख