1 दिन में 2 जीत अर्जित करके प्रज्ञानानंदा ने किया कमाल

Webdunia
बुधवार, 17 अगस्त 2022 (15:58 IST)
मियामी: भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने एफटीएक्स क्रिप्टो कप में शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए दूसरे दौर में नीदरलैंड के अनीश गिरी को 2.5 . 1.5 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

इससे पहले प्रज्ञानानंदा ने शीर्ष वरीयता प्राप्त जूनियर अलीरजा फिरोजा को हराया था। सत्रह बरस के भारतीय खिलाड़ी ने चौथे और आखिरी गेम में अहम जीत दर्ज की और गिरी की यह लगातार दूसरी हार थी।

हाल ही में महाबलीपुरम में हुए शतरंज ओलंपियाड में कांस्य पदक जीतने वाली भारत बी टीम के अहम सदस्य प्रज्ञानानंदा ने चौथे गेम में 81 चालों में जीत दर्ज की जबकि पहले तीन गेम ड्रॉ रहे थे।

प्रज्ञानानंदा और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन अब छह अंक लेकर शीर्ष पर हैं। कार्लसन ने हैंस नीमैन को 3 . 1 से मात दी।अब प्रज्ञानानंदा का सामना कार्लसन से होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख