प्रजनेश एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 100 में शामिल

Webdunia
सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (15:59 IST)
नई दिल्ली। लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे प्रजनेश गुणेश्वरन अपने कैरियर में पहली बार एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 100 में पहुंच गए हैं जो छह पायदान चढकर 97वें स्थान पर हैं। 

 
 
प्रजनेश शीर्ष 100 में पहुंचने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले सोमदेव देववर्मन और युकी भांबरी यह कमाल कर चुके हैं। पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रजनेश पिछले सप्ताह एटीपी चेन्नई चैलेंजर के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। वह यदि शीर्ष 100 में बने रहते हैं तो ग्रैंडस्लैम एकल मुख्य ड्रॉ में उन्हें सीधे प्रवेश मिल जाएंगा। 
 
युकी 156वें और रामकुमार रामनाथन 128वें स्थान पर हैं। साकेत माइनेनी 255वें स्थान पर हैं। युगल में रोहन बोपन्ना 37वें, दिविज शरण 39वें, लिएंडर पेस 75वें , जीवन नेदुंचेझियान 77वें और पूरव राजा 100वें स्थान पर हैं। डब्ल्यूटीए रैंकिंग में अंकिता रैना 165वें स्थान पर है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख