हमारे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का मान बढ़ाया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के पदकों में महिलाएं प्रभावशाली योगदान दे रही हैं जो काफी प्रसन्नता की बात है

WD Sports Desk
शनिवार, 27 जनवरी 2024 (11:35 IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को देश के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को गौरवांवित किया है। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
 
 
 
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के पदकों में महिलाएं प्रभावशाली योगदान दे रही हैं जो काफी प्रसन्नता की बात है।
 
 
 
राष्ट्रपति मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का मान बढ़ाया है। पिछले साल आयोजित एशियाई खेलों में हमने 107 पदक के नए कीर्तिमान के साथ इतिहास रचा और एशियाई पैरा खेलों में हमने 111 पदक जीते।’’
 
 
 
उन्होंने कहा, ‘‘यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि महिलाएं हमारी पदक तालिका में बहुत प्रभावशाली योगदान दे रही हैं।’’
 
 
 
भारत ने 2023 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियाई खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक सहित कुल 107 पदक जीते थे।
 
 
 
भारत के पैरा खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगझोउ पैरा एशियाई खेलों में 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य पदक सहित कुल 111 पदक जीते।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हार्दिक पंड्या के लिए नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

Paris Olympics से ठीक पहले ट्रॉयल्स से गुजरना पड़ सकता है इन पहलवानों को

ICC Tournament में भारत से खेलने के मामले में पाकिस्तान मानसिक रूप से पिछड़ जाता है: मिसबाह

Sunil Chhetri Retirement : भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, गोल के मामले में Ronaldo और Messi के साथ टॉप पर

मैंने मना किया था रिकॉर्ड करने को... निजी वीडियो चलाने पर स्टारस्पोर्ट्स पर भड़के रोहित शर्मा

मुझे किसी के अनुमोदन या आश्वासन की जरूरत नहीं है: कोहली

RCB vs CSK : विराट और अनुष्का की आँखें हुई नम, वीडियो देख पिघला सोशल मीडिया

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

गत विजेता चेन्नई 27 रनों से हारकर हुई बाहर, बैंगलुरु के खिलाफ फिनिश नहीं कर पाए माही

अगला लेख