प्रधानमंत्री पटना में खेलो इंडिया युवा खेल 2025 का उद्घाटन करेंगे: नीतीश

WD Sports Desk
सोमवार, 14 अप्रैल 2025 (16:57 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलो इंडिया युवा खेल 2025 का उद्घाटन करने के लिए अगले महीने बिहार का दौरा करेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक समारोह को संबोधित कर रहे थे, जिसमें केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया भी उपस्थित थे।
 
नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 मई को पटना में खेलो इंडिया युवा खेल 2025 का उद्घाटन करेंगे। इन खेलों के आयोजन ने हमें राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया है।’’

<

खेलेगा बिहार, खिलेगा भारत!

आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के साथ मिलकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 के लोगो एवं शुभंकर का अनावरण किया है। यह आयोजन बिहार में जन्म ले रही खेल क्रांति को एक नया आयाम देगा।

मुझे पूरा विश्वास है कि विकसित भारत के विकसित बिहार का… pic.twitter.com/QQ2d5auN7H

— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) April 14, 2025 >
मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित समारोह में रिमोट कंट्रोल के माध्यम से खेलों के लोगो और शुभंकर का अनावरण किया गया।
 
इन खेलों का आयोजन चार से 15 मई तक बिहार के पांच जिलों पटना, गया, नालंदा, भागलपुर और बेगुसराय में किया जाएगा। इन खेलों में देश भर के 8500 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के 1500 सदस्य हिस्सा लेंगे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख