Publish Date: Thu, 12 Oct 2017 (22:34 IST)
Updated Date: Thu, 12 Oct 2017 (22:35 IST)
जयपुर। रिषांक देवाडिगा ने इतिहास रखते हुए 28 अंक जुटाए, जिससे यूपी योद्धा ने प्रो कबड्डी लीग मैच में आज यहां जयपुर पिंक पैंथर्स को 53-32 से हरा दिया।
देवाडिगा ने किसी प्रो कबड्डी लीग मैच में रेडर द्वारा सर्वाधिक अंक का रिकॉर्ड बनाया। यूपी योद्धा ने मौजूदा सत्र में सर्वाधिक अंक जुटाने का रिकॉर्ड भी बनाया।
इस हार के बाद जयपुर की टीम 21 मैचों में 51 अंक के साथ जोन बी में पांचवें स्थान पर बरकार है। यूपी योद्धा की टीम 20 मैचों में 59 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है और उसका सुपर प्ले ऑॅफ के लिए क्वालीफाई करना लगभग तय है। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Thu, 12 Oct 2017 (22:34 IST)
Updated Date: Thu, 12 Oct 2017 (22:35 IST)