Publish Date: Thu, 20 Dec 2018 (13:03 IST)
Updated Date: Thu, 20 Dec 2018 (13:10 IST)
पंचकुला। पटना पाइरेट्स ने 20 सेकेंड से भी कम समय में तीन अंक हासिल कर बुधवार को यहां प्रो कबड्डी लीग के रोमांचक मैच में बेंगलुरु बुल्स से 40-40 से टाई खेला।
विकास जगलान पटना के लिए नायक रहे, जिन्होंने एक टैकल और दो रेड अंक जुटाकर टीम को हार से बचाया।
परदीप नारवाल पटना पाइरेट्स के लिए 17 अंक हासिल कर शीर्ष स्कोरर रहे। बेंगलुरु बुल्स के लिए रोहित कुमार ने 16 अंक जुटाए जबकि महेंदर को डिफेंस में पांच अंक मिले।
पटना पाइरेट्स अब भी प्ले ऑफ की दौड़ में बनी हुई है जबकि बेंगलुरु बुल्स पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है।
(भाषा) फोटो साभार ट्विटर