प्रो कबड्डी : बेंगलुरु बुल्स ने तेलूगु टाइटंस को 31-21 से रौंदा

Webdunia
सोमवार, 31 जुलाई 2017 (21:18 IST)
हैदराबाद। बेंगलुरु बुल्स ने तेलूगु टाइटंस को 31-21 से रौंदकर वीवो प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सत्र में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की और मुकाबले में पूरे पांच अंक हासिल कर लिए। तेलूगु ने रेड से 15, टेकल से चार और दो अतिरिक्त अंक भी हासिल किए। 
                
यहां हैदराबाद के गाचीबावली स्टेडियम में रविवार रात खेले गए  मुकाबले में बेंगलुरु की तरफ से कप्तान रोहित कुमार ने सर्वाधिक 12 अंक हासिल किए। रोहित के अलावा अजय कुमार ने सात, रविन्दर पहल और महेंन्दर सिंह ने तीन-तीन तथा आशीष कुमार ने दो अंक जुटाए। विजेता टीम ने रेड से 17, टेकल से 10 और ऑलआउट से चार अंक अर्जित किए। 
               
वहीं घरेलू टीम तेलूगु टाइटंस की तीन मैचों में यह दूसरी हार है। तेलूगु की तरफ से राहुल चौधरी, राकेश कुमार और मोहसिन मगसौदलू ने चार-चार अंक जुटाए। तेलूगु ने रेड से 15, टेकल से चार और दो अतिरिक्त अंक भी हासिल किए। (वार्ता) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख