पीवी सिंधू सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण के लिए नामित

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (17:35 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने ओलंपिक खेलों की रजत पदक विजेता स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू के नाम की सिफारिश सोमवार को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण के लिए की।
        
रियो ओलंपिक खेलों में पहली बार देश को रजत पदक दिलाने के बाद से ही सिंधू लगातार फार्म में हैं और दिनों दिन वह नए मुकाम हासिल कर रही हैं।
 
इस वर्ष उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया, जो उनका तीसरा विश्व पदक भी है साथ ही वह साइना नेहवाल के बाद रजत हासिल करने वाली देश की मात्र दूसरी शटलर बन गई हैं।
      
सिंधू की फार्म यहीं नहीं रूकी और उन्होंने फिर पहली बार कोरिया ओपन चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल किया। युवा शटलर से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी के नाम की सिफारिश पद्मभूषण के लिए की थी। (वार्ता)  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख