Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीवी सिंधू कोरोना राहत कोष में देंगी 10 लाख रुपए

Advertiesment
हमें फॉलो करें World Badminton Champion
, गुरुवार, 26 मार्च 2020 (16:22 IST)
नई दिल्ली। विश्व चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोषों में पांच पांच लाख रुपए दिए हैं।

दुनिया भर में कोरोना वायरस से 21000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। भारत में 600 से अधिक लोग संक्रमित हैं और 13 जानें जा चुकी हैं जिससे देश भर में 14 अप्रैल पर लॉकडाउन है।

सिंधू ने ट्वीट किया, ‘मैं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच पांच लाख रुपए दे रही हूं।’ रियो ओलंपिक में रजत पदक जीत चुकी सिंधू का अपनी रैंकिंग के आधार पर टोक्यो ओलंपिक खेलना तय है। टोक्यो ओलंपिक अगले साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Covid-19 के चलते मास्टर्स कार्यक्रम की परीक्षा ऑनलाइन लेगा AIFF