नडाल और फेडरर की इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में होगी भिड़ंत

Webdunia
शनिवार, 16 मार्च 2019 (17:08 IST)
इंडियन वेल्स (अमेरिका)। राफेल नडाल ने घुटने की समस्या के बावजूद शुक्रवार को रूस के करेन खाचानोव की चुनौती पस्त करते हुए एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनकी भिड़ंत रोजर फेडरर से होगी।

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नडाल टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय खिलाड़ी हैं क्‍योंकि नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच शुरुआती दौर में ही पराजित हो गए थे। उन्होंने दोनों टाईब्रेकर में दबदबा बनाया और रूस के खिलाड़ी को 7-6, 7-6 से मात दी।

अब वे इंडियन वेल्स के पांच बार के चैंपियन फेडरर से करियर की 39वीं भिड़ंत में आमने-सामने होंगे जिन्होंने 67वीं रैंकिंग के खिलाड़ी पोलैंड के हुबर्ट हुर्कास्ज को 6-4, 6-4 से मात दी।

नडाल और फेडरर के बीच जीत का रिकॉर्ड 23-15 है, लेकिन फेडरर ने 20 हार्ड कार्ड कोर्ट मुकाबलों में से 11 में जीत हासिल की है जिसमें पिछली पांच भिड़ंत शामिल हैं। हालांकि दोनों 2017 अक्‍टूबर के बाद से आमने-सामने नहीं हुए हैं, जिसमें फेडरर ने शंघाई मास्टर्स में सीधे सेटों में जीत हासिल की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख