विश्व रैंकिंग में नडाल तीन साल बाद फिर शीर्ष पर

Webdunia
सोमवार, 21 अगस्त 2017 (20:19 IST)
नई दिल्ली। स्पेन के राफेल नडाल लगभग तीन वर्ष के लंबे अंतराल के बाद विश्व के नंबर एक पुरूष टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं जबकि चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा अभी भी अपने शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।
       
15 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता नडाल सोमवार को जारी ताज़ा एटीपी रैंकिंग में एक बार फिर से दुनिया के नंबर एक पुरूष एकल खिलाड़ी बन गए हैं। वह जुलाई 2014 के बाद फिर से शीर्ष स्थान पर काबिज़ हुए हैं। नडाल ने ब्रिटेन के एंडी मरे को पीछे छोड़ते हुए यह जगह पाई है। मरे कूल्हे की चोट के कारण मांट्रियल और सिनसिनाटी टूर्नामेंटों में नहीं खेले थे। 
        
141 सप्ताह तक एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर रहे नडाल को घुटने की चोट के कारण काफी समय तक संघर्ष करना पड़ा था। वर्ष अगस्त 2008 में पहली बार नंबर एक खिलाड़ी बने थे। नडाल ने इस उपलब्धि के बाद कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद ही नहीं थी कि वह फिर से इस पायदान पर पहुंच पाएंगे।
        
स्पेनिश खिलाड़ी ने कहा पिछले कुछ वर्षों से मैं जिन स्थितियों से गुज़रा हूं उसके बाद मेरे लिए फिर से नंबर वन बनना अविश्वसनीय है। नडाल को सिनसिनाटी क्वार्टर फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी। वह एक समय 2015 के मध्य में अपने करियर की सबसे खराब 13वीं रैंकिंग पर खिसक गए थे लेकिन वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन से पहले नडाल के लिए यह मनोबल बढ़ाने वाला है।
         
एटीपी कार्यकारी चेयरमैन एवं अध्यक्ष क्रिस केरमोड ने कहा 'नौ वर्षों में दोबारा से नंबर वन बनना अद्भूत है। नडाल ने करियर में कई रिकार्ड बनाए हैं। यह उनके खेल के प्रति समर्पण और उनकी दूरदर्शिता को दिखाता है। हम उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं।'
 
सिनसिनाटी ओपन चैंपियन बने ग्रिगोर दिमित्रोव को भी खिताब के साथ रैंकिंग में फायदा मिला है और वह शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं। बुल्गारियाई खिलाड़ी अब नौंवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि उपविजेता निक किर्गियोस 18वें पायदान पर पहुंच गए हैं। विंबलडन चैंपियन स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर अपने तीसरे, स्टेनिसलास वावरिंका अपने चौथे और सर्बिया के नोवाक जोकोविच पांचवें पायदान पर बने हुए हैं।
               
फेडरर को हराकर हाल ही में रोजर्स कप चैंपियन बने जर्मनी के एलेक्सांद्र ज्वेरेव एक स्थान उठकर छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। मारिन सिलिच सातवें नंबर पर खिसक गए हैं। डॉमिनिक थिएम आठवें नंबर पर हैं जबकि केई निशिकोरी एक स्थान गिरकर 10वें पायदान पर आ गए हैं।
               
विंबलडन चैंपियन और सिमोना हालेप को हराकर सिनसिनाटी चैंपियन बनीं स्पेन की गरबाइन मुगुरूजा तीन स्थान उठकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं जबकि जर्मनी की एंजेलिक केर्बर तीन स्थान गिरकर छठे नंबर पर खिसक गई हैं। हालेप अपने दूसरे स्थान पर और प्लिस्कोवा अपने शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। प्लिस्कोवा और हालेप के बीच अब सिर्फ पांच अंकों का फासला है। (वार्ता) 
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया

अगला लेख